{"_id":"595bc7294f1c1b15458b4af8","slug":"181499186985-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थातरी-तिमली में एक सप्ताह से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थातरी-तिमली में एक सप्ताह से बिजली नहीं
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत डागू के थातरी और तिमली गांव के लोगों पर ऊर्जा निगम की लापरवाही भारी पड़ रही है। एक सप्ताह से थातरी और तिमली गांव में बिजली नहीं है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को आधा किमी दूर डागू गांव जाना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत डागू के थातरी में 20 और तिमली में 12 परिवार निवासरत हैं। एक सप्ताह से दोनों गांवों की बिजली गुल है। स्थानीय निवासी गुरुदास, सोबन दास, भरोसी देवी, भगवान दास और मुकेश ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत उन्होंने लाइनमैन और बिजली घर में दर्ज कराई थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। बताया कि मोबाइल चार्ज न होने के कारण नाते-रिश्तेदारों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में कुछ लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए आधा किमी दूर डागू गांव जाना पड़ रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर उन्होंने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जेई सरोप सिंह गुसाईं का कहना है कि थातरी और तिमली गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। लाइनमैन कल दोनों गांवों में जाकर व्यवस्था में सुधार करेगा।