{"_id":"59528c924f1c1ba72b8b4617","slug":"181498582162-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्\nथायी एसडीएम की तैनाती को उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स् थायी एसडीएम की तैनाती को उपवास
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर में स्थायी एसडीएम की तैनाती करने, किसानों का कृषि ऋण माफ करने, सड़कों के किनारे स्थित मंदिरों को तोड़ने के विरोध में कांग्रेसी मंगलवार को प्रतापनगर तहसील में एक दिवसीय उपवास पर बैठे रहे। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
कांग्रेसी मंगलवार को पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतापनगर तहसील में पहुंचे और वहां उपवास पर बैठ गए। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि छह माह से प्रतापनगर तहसील एसडीएम विहीन हो रखा है, जो एसडीएम यहां तैनात हैं उन्हें छह अन्य तहसीलों का कार्यभार भी दिया गया है। जिससे लोगों को समय पर मूल निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं। कहा शराब की दुकानें खोलने के लिए प्रदेश सरकार ने स्टेट हाईवे को जिला मार्ग घोषित कर दिया, लेकिन सड़क किनारे स्थित प्राचीन मंदिरों को तोड़कर सरकार जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने पर आमादा है। बाद में उन्होंने मांगों के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। जसवीर कंडियाल, चंदन पंवार, सौरभ रावत, अनूप रांगड़, गणेश रावत, उमा बिष्ट, सुशीला भट्ट, देवकी देवी आदि उपवास पर बैठे।