फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षिका ने महिलाओं में जगाई योग की अलख

शिक्षिका ने महिलाओं में जगाई योग की अलख

Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका ने महिलाओं में जगाई योग की अलख

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। पहाड़ में जहां महिलाएं दिनभर के कार्यों में व्यस्त रहने से स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाती, ऐसे में एक शिक्षिका ने स्वयं योग अपनाया और अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक कर रही है। वह अब तक 12 हजार महिलाओं को योग की विधा सिखा चुकी है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदोला में तैनात शिक्षिका लक्ष्मी शाह जहां आखर के साथ बच्चों को योग का ज्ञान दे रही है। वहीं महिलाओं को भी इसकी महत्ता समझा रही है। वे पिछले लंबे समय से भारत स्वाभिमान समिति के साथ जुड़कर गांवों में महिलाओं को योग क्रियाओं की जानकारी देने के साथ उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही हैं। जोशीमठ निवासी व जिला रुद्रप्रयाग में शिक्षा विभाग में कार्यरत लक्ष्मी शाह बच्चों और महिलाओं को योग के प्रति जागरूक कर रही है। समिति की राज्य सह प्रभारी के पद पर कार्य करते हुए शाह अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ ब्लाक के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर अभी तक 12 हजार से अधिक महिलाओं को योग सिखा चुकी है। भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी कृपाल सिंह पंवार का कहना है कि लक्ष्मी शाह एक कुशल शिक्षिका के साथ बेहतरीन समाज सेविका भी हैं। उन्होंने महिलाओं में योग को लेकर जो जागरूकता जगाई है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन

...............
महिलाओं में बढ़ी योग के प्रति जागरूकता
ऊखीमठ (ब्यूरो)। खेतीबाड़ी और घर, परिवार के कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाएं अब अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने लगी हैं। इन दिनों जीआईसी ऊखीमठ में आयोजित योग शिविर में पहुंच रही महिलाएं पहुंच रही हैं। पिछले तीन दिन से प्रात: 6 से 8 बजे तक डंगवाड़ी, भटवाड़ी, पेंज, चुन्नी, मंगोली, उदयपुर, डुंगर, सेमला, ऊखीमठ बाजार आदि गांवों की करीब 60 से अधिक महिलाएं शिविर में ग्रीवा चालन, कटिचालन, घुटना संचालन, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, शशकासन, भुजंगासन, वक्रासन, मकरासन, मर्कटासन, शवासन आदि सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed