{"_id":"5944139f4f1c1b4f568b4575","slug":"181497633695-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पूर्व प्रेमिका के प्रेमी पर ताना तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पूर्व प्रेमिका के प्रेमी पर ताना तमंचा
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मेरठ के एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के मौजूदा प्रेमी पर देसी तमंचा तान दिया। प्रेमी ने अपनी जान बचाते हुए परिचितों के साथ युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रेमी ने इस संबंध में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना सिडकुल क्षेत्र के गांव रावली महदूद में बृहस्पतिवार देर शाम घटी। हमलावर सिडकुल में कार्यरत बिजनौर की रहने वाली एक युवती का पूर्व प्रेमी है।
करीब छह माह पहले तक उसका प्रेम प्रसंग फैक्ट्री में ही कार्यरत अमित सैनी पुत्र मुकेश सैनी निवासी नगलामल मुंडाली जिला मेरठ हाल निवासी रावली महदूद से चला। फिर प्रेमी जोड़े में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। तब युवती ने युवक से बात करनी बंद कर दी। इस बीच युवती के जीवन में दूसरे युवक की एंट्री हो गई। इस बात की जानकारी जब पूर्व प्रेमी को हुई तो वह तिलमिला गया। बृहस्पतिवार देर शाम उसने मौजूदा प्रेमी को सरेराह पकड़कर धमकी दे डाली। आरोप है कि पूर्व प्रेमी अमित ने उस पर देसी तमंचा तानकर हत्या की धमकी दी। इस बीच मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने पूर्व प्रेमी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी युवक के तमंचे में कारतूस नहीं था, जिस युवक पर तमंचा ताना था उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मकान स्वामी और लेबर ठेकेदार के खिलाफ भी आरोपी अमित सैनी का सत्यापन न कराने पर कार्रवाई की जा रही है।