फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आपदा के बाद से अब तक मिल चुके 645 कंकाल

आपदा के बाद से अब तक मिल चुके 645 कंकाल

Thu, 15 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
आपदा के बाद से अब तक मिल चुके 645 कंकाल
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। 16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद से अब तक 645 कंकाल मिल चुके हैं। संभावना है कि यदि खोजबीन की जाए तो और कंकाल मिल सकते हैं।
विज्ञापन

आपदा के बाद गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण और चौमासी क्षेत्र से केदारनाथ तक करीब सवा महीने चले अभियान में सेना, एसडीआरएफ व पुलिस जवानों को इन स्थानों पर 600 कंकाल मिले थे। तब सरकार ने इस अभियान को यह कहकर बंद कर दिया था कि अब पूरे क्षेत्र में कोई भी मृत नहीं हैं, लेकिन वर्ष 2015 को कपाट खुलने के एक सप्ताह बाद ही केदारनाथ में मंदाकिनी नदी किनारे दो कंकाल और मिल गए। बाद में भी तीन कंकाल केदारपुरी में मिले थे। बीते वर्ष 8 अक्तूबर को हिटो केदार अभियान के तहत त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर ट्रेकर्स ने 50 से अधिक कंकाल होने की बात कही थी। 13 अक्तूबर को शासन ने भी माना कि वहां कंकाल हैं। तब शासन स्तर पर 16/17 अक्तूबर को पांच टीमों के साथ चलाए गए विशेष खोजबीन अभियान के तहत 33 कंकाल और मिले। इस वर्ष 16/17 मई को पांच टीमों द्वारा केदारनाथ धाम सहित पांच अलग-अलग जगहों में दो दिवसीय अभियान चलाया गया तो 7 कंकाल और मिले। केदारनाथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश बगवाड़ी ने क्षेत्र में और कंकालों के मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed