फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1800 crore rupees investment in uttarakhand

उत्तराखंड  में 1800 करोड़ के औद्योगिक निवेश को मंजूरी

Thu, 09 Nov 2017 10:24 AM IST
भूपेंद्र राणा/ अमर उजा, देहरादून
भूपेंद्र राणा/ अमर उजा, देहरादून Updated Thu, 09 Nov 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
1800 crore rupees investment in uttarakhand
money

राज्य में 1800 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को मंजूरी मिली है। यह निवेश टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, सर्विस सेक्टर और पैकेजिंग इंडस्ट्रीज आदि के क्षेत्र में होगा।

विज्ञापन


इसके लिए काशीपुर स्थित टेक्सटाइल पार्क में उद्यमियों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पार्क के विस्तारीकरण को स्वीकृति दे दी है। साथ ही प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में फूड इंडस्ट्रीज स्थापित कर सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन


प्रदेश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की दिशा में अच्छी खबर आई है। देश के तमाम प्रमुख समूहों के अलावा लोगों द्वारा किए जाने वाले 18 सौ करोड़ के निवेश के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह निवेश इस लिहाज से भी खास है, क्योंकि इस राशि का ज्यादातर हिस्सा पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना में खर्च होगा। यहां फल, सब्जी, शहद, जड़ी-बूटी से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों को आवश्यक भूमि देने के अलावा सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश भी शासन स्तर से दिए हैं। टेक्सटाइल की इकाइयों की स्थापना के लिए सिडकुल के माध्यम से काशीपुर टेक्सटाइल पार्क का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही सेवा, पैकेजिंग, मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उद्यमी निवेश करने को तैयार हैं। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलने से शहरी क्षेत्रों या दूसरे प्रदेशों में पलायन नहीं करना पड़ेगा।

सिंगल विंडो से 4134 करोड़ के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत
राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 4134 करोड़ के औद्योगिक निवेश के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। इसमें जिला स्तर पर 1329 करोड़ और राज्य स्तर पर 2800 करोड़ का निवेश होगा। काशीपुर, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर औद्योगिक क्षेत्रों में  कई कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में औद्योगिक विकास से युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। 


प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। टेक्सटाइल व मेगा फूड इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में 1800 करोड़ का निवेश करने के लिए नामी कंपनियां तैयार है। उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। सिडकुल के माध्यम से टेक्सटाइल पार्क का विस्तार किया जाएगा।
- मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव, उद्योग विभाग

इन पर्वतीय जनपदों में होगा औद्योगिक निवेश
जनपद                    औद्योगिक निवेश (करोड़ रुपये में)
पौड़ी                    146
पिथौरागढ़                    37
अल्मोड़ा                    18
चंपावत                    23
बागेश्वर                    6
चमोली                    8
रुद्रप्रयाग                    3
टिहरी गढ़वाल                1
उत्तरकाशी                    1 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed