फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 vehicles were challaned for violating the rules

Dehradun News: नियमों के उल्लंघन में 18 वाहनों का किया चालान

Fri, 04 Apr 2025 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
18 vehicles were challaned for violating the rules
साहिया। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई मोटर मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने यातायात का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की। क्षेत्र के साहिया, कोरूवा, सेज, तुनाधार, साहिया-क्वानु आदि मोटर मार्गों पर संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों में हो रही ओवर लोडिंग व कागजात की जांच की। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी लेकर चल रहे यूटिलिटी वाहनों पर सख्ती करते हुए चालान की कार्रवाई की गई। उप संभागीय परिवहन अधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई है। अभियान चलाने वाली टीम में रणवीर सिंह, धनी राम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed