फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 new dengue patients found, number reached 991

डेंगू के 18 नए मरीज मिले, 991 पहुंची संख्या

Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगतार बढ़ती जा रही है।बृहस्पतिवार को 18 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिले में डेंगू के 10 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन
18 new dengue patients found, number reached 991

विस्तार

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगतार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को 18 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या इस साल 991 पहुंच चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिले में डेंगू के 10 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि बाकी का घर में ही उपचार चल रहा है। सभी डेंगू मरीजों की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने पत्रकारों को बताया कि डेंगू को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। अपने घर, दफ्तर और आसपास तीन दिन से अधिक पानी जमा न होने दें। गमलों, कूलर, फ्रीज की ट्रे, पुराने टायरों आदि स्थानों से पानी बदलते रहें। इनमें डेंगू मच्छर पनपने की अधिक संभावना रहती है। डॉ. उप्रेती ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू की एलाइजा जांच के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है। तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द होने पर योग्य डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर के परामर्श पर डेंगू की जांच कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के लिए कोई भी दवा न लें। प्लेटलेट्स की उपलब्धता को लेकर भी सभी अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed