{"_id":"5cb39631bdec22146e0fb87f","slug":"171555273265-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रामनवमी के मौके पर भक्तों ने सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा अर्चना की। भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पहले मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्ण प्रसाद ने पूजा अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, नरेंद्र खत्री, हरीश कोहली, गुलशन माकिन, बॉबी भाटिया, रिंकू भाटिया, अनीता मल्होत्रा, कांता चावला, संगीता भाटिया, सुभाष चावला, जगन्नाथ दुआ, मोंटू भाटिया आदि मौजूद रहे।
‘विनम्रता ही मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत’
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आयोजित राम कथा में रविवार को व्यास ललित सारस्वत शास्त्री ने राम विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि विनम्रता ही मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है। इस मौके पर राम भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर समिति की ओर से 20 अप्रैल को श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर संत दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, अनुराग गोयल, मधु जिंदल, सोहन लाल गर्ग, अरविंद जिंदल, शशिकांत सिंगल, कांता अग्रवाल, सुनील गोयल, दिलीप सैनी, मदन बंसल आदि मौजूद रहे।
रामत्व हमें ले जाते हैं नीति की ओर : सुधांशु महाराज
देहरादून। रामनवमी के मौके पर विश्व मिशन की ओर से रविवार को अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में आयोजित सत्संग में संत सुधांशु महाराज ने कहा कि रामत्व हमें नीति की ओर ले जाते हैं। आचार्य कुलदीप पांडेय ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर भूपेंद्र चड्ढा, सुधीर शर्मा, रजनीश गुप्ता, सोहन लाल, कैलाश चंद्र, अश्वनी खुराना, सतीश, हरेंद्र सिंह पुंडीर, सुरेश शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरु गोविंद और शिष्य का है अटूट रिश्ता
देहरादून। संत निरंकारी मंडल रेसकोर्स में आयोजित सत्संग में कलम सिंह रावत ने कहा कि गुरु गोविंद और शिष्य का अटूट रिश्ता है। जो गुरु को मानता है उन्हीं को गोविंद प्राप्त होते हैं। गुरु की कृपा हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस मनाया जाएगा।