{"_id":"5c8ff91bbdec2214586c32c7","slug":"171552939291-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया बार एग्जाम में दो सवाल थे गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया बार एग्जाम में दो सवाल थे गलत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) में इस बार दो सवाल गलत थे। बीसीआई ने इन सवालों को मूल्यांकन से बाहर कर दिया है। लिहाजा, इस बार जारी हुए रिजल्ट में पास का प्रतिशत भी गिर गया है। रिजल्ट में 100 के बजाए 98 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया है।
एलएलबी पास करने के बाद वकालत को बतौर प्रोफेशन चुनने के लिए एआईबीई का आयोजन किया जाता है। इस बार परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर को देशभर में किया गया था। परीक्षा का परिणाम हाल ही में जारी किया गया। अब बीसीआई ने दो सवालों को गलत मानते हुए परिणाम को बदल दिया है। बीसीआई के मुताबिक पहले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पासिंग मार्क्स 40 थे, जिसे कम करके 39 कर दिया गया है। पेपर के सेट ए में सवाल नंबर 44, 45, सेट बी में सवाल नंबर 64, 65, सेट सी में सवाल नंबर 29, 30 और सेट डी में सवाल नंबर 6 और 7 गलत पाए गए हैं, जिन्हें मूल्यांकन से अलग कर दिया गया है।
विज्ञापन
31 मार्च तक करें रिचेकिंग का आवेदन
अगर आप अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो 31 मार्च तक रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर जांचने के बाद आपत्ति भी जता सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली’ के नाम भेजना होगा। रिचेकिंग का आवेदन ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया, 21 रेसकोर्स एवेन्यू इंस्टीट्यूशनल एरिया आईटीओ, निकट बाल भवन, नई दिल्ली 110002’ पर भेजना होगा। रिचेकिंग का आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
यहां देखें परिणाम, आंसर की और करें रिचेकिंग को आवेदन : http://www.allindiabarexamination.com/