{"_id":"5c8c0916bdec22146a72c869","slug":"171552681238-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दिनभर रहेगी भद्रा, रात नौ बजे होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दिनभर रहेगी भद्रा, रात नौ बजे होगा दहन
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। इस बार होली पर 20 मार्च सुबह 10:45 बजे से रात 8:59 बजे तक भद्रा काल रहेगा। जिसकी वजह से होलिका दहन रात नौ बजे से आधी रात 12 बजे तक शुभ रहेगा। अगले दिन यानी 21 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कीहोली पर्व पर स्थिर योग बन रहा है। यह योग शुभ माना जाता है। 20 मार्च को होली जलाई जाएगी और 21 मार्च को रंगों का पर्व मनाया जाएगा। भद्रा के चलते होलिका दहन रात नौ बजे के बाद होगा। उन्होंने बताया कि 14 मार्च से आठ दिनों के होलाष्टक लग गए हैं। यह होलाष्टक फाग के दिन समाप्त होंगे। इन आठ दिनों में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य करना वर्जित होगा। संयोग यह है जिस दिन होलाष्टक प्रारंभ होंगे उसी दिन संक्रांति भी है। ब्यूरो
विज्ञापन