फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विजय संकल्प युवा महारैली को सफल बनाएं कार्यकर्ता : लटवाल

विजय संकल्प युवा महारैली को सफल बनाएं कार्यकर्ता : लटवाल

Thu, 14 Mar 2019 01:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
विजय संकल्प युवा महारैली को सफल बनाएं कार्यकर्ता : लटवाल
प्रकाश पंत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून

विज्ञापन


भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) की 17 मार्च को प्रस्तावित ‘विजय संकल्प युवा महारैली’ की सफल बनाने के लिए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में उस दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री, काबीना मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में लटवाल ने बताया कि अल्मोड़ा, बागेश्वर और हरिद्वार में होने वाली महारैली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रकाश हरबोला और वे खुद मौजूद रहेंगे। पिथौरागढ़ में वित्त मंत्री प्रकाश पंत, टिहरी में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व महावीर रांगड़, उत्तरकाशी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। नैनीताल में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, हल्द्वानी में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, ऊधमसिंह नगर में सांसद भगत सिंह कोश्यारी, काबीना मंत्री रेखा आर्य और गजराज बिष्ट, पौड़ी में वन मंत्री हरक सिंह रावत और चंपावत में आयोजित महारैली में खेलमंत्री अरविंद पांडेय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, रुद्रप्रयाग में राज्यमंत्री आरडी रावत, सौरभ थपलियाल और मनोज पटवाल उपस्थित रहेंगे। महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि महारैली के माध्यम से युवा मोर्चा चुनाव का शंखनाद करेगा। महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि युवा सम्मेलन में 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी, प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर, दीपक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष समीर डोभाल, हिमांशु गोगिया, प्रशांत डोभाल, सौरभ शर्मा, लोकेश सकलानी, उज्ज्वल नेगी, अभिषेक शर्मा ने भी विचार रखे। मौके पर वरुण वालिया, गौरव सहगल, विवेक डंगवाल, सचिन कुमार, संदीप, सचिन गुप्ता, विपिन राणा, अतुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed