{"_id":"5c54a90ebdec22737830265e","slug":"171549052174-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार ने आयोग में लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार ने आयोग में लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित परिवार ने आयोग में लगाई सुरक्षा की गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में एक युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों ने अल्पसंख्यक आयोग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिस पर आयोग के अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
विकासनगर क्षेत्र के कुंजाग्राम निवासी रीमा पुत्री सहजाद ने अक्तूूबर 2018 में अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि जुलाई में एक युवक ने उसके सामने ही उसके भाई साहिल की हत्या कर दी थी। तब मामले को दुर्घटना का रूप देकर रफा-दफा कर दिया गया था। पीड़िता ने आयोग से पोस्टमार्टम कर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग अध्यक्ष ने डीएम को कब्र से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद दिसंबर में कब्र से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन आज तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। जिस पर रीमा ने एक बार फिर आयोग में गुहार लगाई है, जिस पर अध्यक्ष आरके जैन ने एसएसपी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं।