{"_id":"5c2106bbbdec2257022f9144","slug":"171545668283-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखोडी गांव में खुलेगा आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखोडी गांव में खुलेगा आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कालेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणी बडोनी की 94वीं जयंती टिहरी जिले में लोक संस्कृति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। आयुष चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डा. डीके शर्मा ने बडोनी के अखोडी गांव में आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कालेज खोलने की घोषणा की।
अखोडी के ताल तोक में लोक संस्कृति दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शक्ति लाल शाह ने किया। उन्होंने ताल तोक में मंच निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख और विश्वनाथ मंदिर में टिन सेट निर्माण को तीन लाख की धनराशि देने की घोषणा की। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के प्रतिनिधि विजय सिंह चौहान ने कहा कि अखोडी गांव में बडोनी की स्मृति में वन विभाग अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, मंजू सुंद्रियाल, राकेश भट्ट ने कई रंगारंग प्रस्तुति दी। इस मौके पर बडोनी स्मृति मंच के संरक्षक रमेश उनियाल, अध्यक्ष लोकानंद डंगवाल, गिरीश बडोनी, विशाल नैथानी, महावीर बडोनी, धनी लाल, शूरवीर लाल, डा. नरेंद्र डंगवाल, दर्मियान सिंह महरा, सरोप सिंह, केदार, सचिदानंदन जोशी, सुशीला बडोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लंबगांव इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं की ओर से गढ़वाली व्यंजनों के स्टाल भी लगाया गया। इस मौके पर आयोजक जमुना प्रसाद पैन्यूली, प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह रावत, विजेंद्र रावत, विनोद रावत, केदार सिंह बिष्ट, मनीष राणा, धनराज सिंह, सारथी बिष्ट, अंकिता जोशी आदि उपस्थित रहे। इधर, नई टिहरी में राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर विक्रम बिष्ट, सीपी डबराल, कमल सिंह महर, महिपाल सिंह नेगी, देवेंद्र दुमोगा, इशरार अहमद फारूखी, जय प्रकाश पांडेय, जगमोहन रांगड़, मोहन सिह रावत, देवेंद्र नौडियाल आदि उपस्थित रहे।