फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिमालय और गंगा हैं देश की अनमोल अमानत : राज्यपाल

हिमालय और गंगा हैं देश की अनमोल अमानत : राज्यपाल

Tue, 11 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हिमालय और गंगा हैं देश की अनमोल अमानत : राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) की ओर से सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीन दिवसीय 40वें राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन का समापन सोमवार को हो गया। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने शिरकत की। इस दौरान बेस्ट पीआरएसआई चैप्टर का अवार्ड अहमदाबाद को दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को गंगा की स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हिमालय और गंगा देश की अनमोल अमानत हैं। गंगा और हिमालय का संरक्षण समय की मांग है। हिमालय और गंगा के संरक्षण में जनसंपर्क और मीडिया की प्रमुख भूमिका है। हिमालय सिर्फ एक पर्वत माला ही नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता का महान केंद्र भी है। हिमालय के पर्यावरण की चिंता करना पूरे देश के साथ ही विश्व का भी दायित्व है। उन्होेंने कहा कि यह हैरतअंगेज तथ्य है कि यूरोपीय देशों द्वारा किया जा रहा प्रदूषण भी हिमालय की जलवायु को नुकसान पहुंचा रहा है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जनसंचार कोर्स प्रारंभ करने के पीआरएसआई के सुझाव पर कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जन संचार के कोर्स चलाए जाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जिन विश्वविद्यालयों में कोर्स चल रहे हैं उनकी जानकारी लेने की बात कही।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी का कार्य अपने संस्थान या विभाग का प्रचार प्रसार करना होता है। जनसंपर्क समाज को जागरूक करने का माध्यम है। इस मौके पर यूकास्ट के निदेशक राजेंद्र डोभाल, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक, निवेदिता बनर्जी, विमल डबराल, अमरनाथ त्रिपाठी, अनिल सती, अमित पोखरियाल, सुरेश भट्ट, देवी प्रसाद उनियाल, राकेश डोभाल, अनिल वर्मा, संजय सिंह, हेम प्रकाश, विकास कुमार, महेश खंखरियाल, नीरज, आलोक तोमर, मनोज गोविल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं
सम्मेलन के समपान पर के पहले सत्र में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां चौपता, औली, जोशीमठ, चारधाम समेत कई प्रसिद्ध स्थान हैं, जहां पर्यटक आकर आनंद ले सकते हैं।

राज्यपाल के स्वागत में छोलिया नृत्य और नंदा देवी राज जात की प्रस्तुति दी
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के स्वागत में लोकनृत्य छोलिया और नंदा देवी राज जात की प्रस्तुति दी गई। छोलिया एक प्रकार का तलवार नृत्य है जो कुमाऊं में शुभ कार्यों के अवसर पर प्रस्तुत किया जाता है। नंदा देवी राज जात प्रदेश की धार्मिक यात्रा है, जो 12 वर्षों के बाद आयोजित की जाती है। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञ छोलिया नृत्य और नंदा देवी राज जात की प्रस्तुति देख झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed