{"_id":"5c02ec54bdec2241cb56ac61","slug":"171543695444-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित के दोहरे और विजय के शतक से उतराखंड मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजित के दोहरे और विजय के शतक से उतराखंड मजबूत
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शनिवार को उत्तराखंड ने अजित सिंह रावत के 226 रन और विजय शर्मा के 108 रनों की बदौलत 433 रनों पर पारी घोषित कर दी। जवाब में मिजोरम ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। मिजोरम की टीम अभी 220 रनों से पीछे है।
गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चल रहे मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को नॉटऑउट रहे बल्लेबाज अजित सिंह रावत 31 और सागर 28 रनों से आगे खेलना शुुरू किया। हालांकि उत्तराखंड को पहले सत्र के चौथी गेंद पर ही सागर के रूप में तीसरा झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए सौरव चौहान ने अजित के साथ मिलकर 74 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 139 रनों तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर सौरव 20 रन बनाकर ऑउट हो गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने गए विजय शर्मा ने अजित सिंह रावत के साथ मिलकर सूझबूझ से बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 204 रन जोड़े। टीम का स्कोर 433 होने पर कप्तान ने पारी घोषित कर दी। दूसरी इनिंग में मिजोरम ने सात ओवर खेलकर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं।
दोहरा शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी अजित
उत्तराखंड की ओर से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले अजित सिंह रावत पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अजित ने मिजोरम के खिलाफ 317 गेंदों का सामना करके 226 रनों की पारी खेली है।
विज्ञापन
जीत के करीब उत्तराखंड
पहली पारी में उत्तराखंड ने छह विकेट खोकर 433 रन बनाए हैं। ऐसे में कुल 236 रनों की लीड है। जवाब में मिजोरम का पहला विकेट 16 रन पर गिर गया है। अभी दो दिनों का खेल शेष है। ऐसे में तीसरे दिन उत्तराखंड के पास मिजोरम को ऑलआउट करने का पूरा मौका है।