{"_id":"5be9e30bbdec2269c0437e47","slug":"171542054667-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरना के साथ लिया छठ व्रत का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरना के साथ लिया छठ व्रत का संकल्प
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरना के साथ लिया छठ व्रत का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सूर्य उपासना के पर्व छठ के दूसरे दिन सोमवार शाम व्रतियों ने गुड़ और चावल से बनी खीर खाकर पूजा का संकल्प लिया। इस भोजन के बाद अब व्रती बुधवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर ही जल और अन्न ग्रहण करेंगे। छठ व्रतियों के कठिन व्रत को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए पूर्वा सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ डाक्टरों की तैनाती भी कर दी है ताकि व्रतियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
उल्लेखनीय है कि सर्दी शुरू हो गई है। ऐसे में सुबह और शाम को ठंडे पानी में तकरीबन एक घंटे तक खड़े होकर सूरज देव को अर्घ्य देना छठ व्रतियों के लिए सबसे कठिन घड़ी होगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के तहत पूर्वा सांस्कृतिक मंच ने देहरादून और आसपास के लगभग 15 घाटों पर डाक्टरों को तैनात करने का निर्णय लिया है। मंच में सौ से अधिक डाक्टर सदस्य हैं। इनमें से डॉ. एसके झा, डा. शंभूनाथ झा, डॉ. एके झा, डॉ. निवेदिता झा, डॉ. ज्योत्सना झा, डॉ. रीता झा, डॉ. अमरकांत झा, डॉ. एमएन सिंह आदि को रायपुर, मालदेता, नत्थनपुरा, छह नंबर पुलिया, हरबंशवाला, सिंघल मंडी, काठ बंगला आदि छठ घाटों पर तैनात किया गया है।
मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एसके झा ने बताया कि इस बार सुबह और सायंकालीन अर्घ्य के दौरान अधिक ठंड रहेगी। इस ठंड में पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते समय कोल्ड स्ट्रोक की संभावना होती है। ऐसे में अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मंच के सदस्य डाक्टरों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को सायंकाल मंच की ओर से व्रतियों के लिए खरना की खीर बनाने के लिए गुड़ और चावल की सामूहिक व्यवस्था की गई। मंच से जुड़े पंडित विनोद झा ने बताया कि सोमवार को खरना की खीर खाने के बाद अब छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालु बुधवार सुबह का अर्घ्य देकर ही पानी या अन्य ग्रहण करेंगे। महासचिव सुभाष झा ने बताया कि मंच की ओर से सभी छठ घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को अनिल प्रजापति, संदीप कुमार, ममता झा, संजय सिंह, रामविलास गुप्ता आदि ने घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।