{"_id":"5bdcb6fbbdec2269360cb43b","slug":"171541191419-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामंजस्य और धैर्य की सीख देते हैं खेल : भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामंजस्य और धैर्य की सीख देते हैं खेल : भाटिया
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कसिगा स्कूल के 11वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस के साथ हुआ। खेल दिवस का शुभारंभ रिटायर्ड आईपीएस रंजीत भाटिया ने किया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
इस मौके पर रंजीत भाटिया ने कहा कि खेल हमें टीम वर्क के साथ सामंजस्य और धैर्य की सीख देते हैं। इसकी हमारे जीवन में हर कदम पर आवश्यकता होती है। इस मौके पर स्कूल के विभिन्न संकायों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। इसके बाद स्कूल के हेड बॉय नीरव शर्मा नेपाली, हेड गर्ल माधिया इस्लाम और डिप्टी हेड बॉय पियूष बहल के नेतृत्व में चारों हाउस ने मार्च में भाग लिया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसके अलावा खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रिया पटेल को बेस्ट एथलीट अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रतिभाग करने वाली मान्या जायसवाल, गर्वित, अमन सिंह, अमन गोयल और इशाना कपूर को भी पुरस्कृत किया गया। प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड प्रवीन बुदानिया के नाम रहा। इस अवसर पर चेयरमैन रमेश बत्ता, पूनम बत्ता, चांदनी बत्ता, सिद्धार्थ बत्ता, नंदकुमार माली, सोनाली सिन्हा, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।