फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीडीएम अकादमी ने आरकेपी को दी मात

बीडीएम अकादमी ने आरकेपी को दी मात

Thu, 25 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बीडीएम अकादमी ने आरकेपी को दी मात
बीडीएम अकादमी ने आरकेपी को दी मात
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। पद्मश्री टॉम ऑल्टर मेमोरियल प्रथम अंडर-15 ओपन ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीडीएम क्रिकेट अकादमी मेरठ ने जीता। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की सात टीमों सहित मसूरी की एक टीम प्रतिभाग कर रही है।
बुधवार को मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मसूरी क्रिकेट एसोसिएशन और वीर स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली की ओर से सर्वे मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीडीएम क्रिकेट अकादमी मेरठ और आरकेपी क्रिकेट अकादमी रोहतक के बीच खेला गया, जिसमें रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर मेरठ की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर में बीडीएम टीम ने दो विकेट खोकर 246 रन बनाए। जिनमें मयंक ने 27 गेंदों में 48, संजीत ने 38 गेंदों में 89, आकाश ने 33 गेंदों में 68 रन बनाए। रोहतक के गेंदबाज ऋषभ व सौरभ ने एक एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद 247 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी आरकेपी टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 187 रन ही बना पाई। टीम के प्रियांशु ने 30, अनुज ने 56, मनजीत ने 10 रन बनाए। मेरठ के गेंदबाज सौरभ ने दो, आदित्य, आकाश व संजय ने एक एक विकेट चटकाए। इससे पूर्व स्वर्गीय टॉम ऑल्टर के पुत्र जैमी ऑल्टर ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर वीर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अश्विन कुमार, रूपचंद गुरुजी, स्टीफन आल्टर, बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed