{"_id":"5bce3cd6bdec2269b059c400","slug":"171540242646-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी की तलाश में लगाए पांच कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी की तलाश में लगाए पांच कैमरे
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथी की तलाश में लगाए पांच कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वन प्रभाग के थानो रेंज में कई दिनों से घूम रहे बीमार हाथी को चिन्हित करने और उसके इलाज के लिए वन विभाग की ओर से एहतियाती कदम उठाए गए हैं। हाथी को चिन्हित करने के लिए वन में पांच अत्याधुनिक ट्रैक कैमरे लगाए गए हैं। हाथी के लिए कई जगह गन्ने भी रखवाए गए हैं। देर शाम तक भी हाथी को पकड़ा नहीं जा सका था।
देहरादून के प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि वन प्रभाग के थानो रेंज में एक हाथी के बीमार होने की जानकारी मिली है। हाथी की बीमारी कहीं बढ़ न जाए इसके लिए उसके इलाज की जरूरत है, लेकिन हाथी पकड़ मेें नहीं आ रहा है। हाथी को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई। एक बार टीम को नजर आया तो वह हमलावर हो गया। बाद में घने जंगल में चला गया। जिस इलाके में उसकी लोकेशन बताई जा रही है, वहां बेहद घना जंगल है। ऐसे में उसकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए घने जंगल में पांच अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा हाथी के लिए जगह जगह गन्ने रखवाए गए हैं ताकि हाथी उन्हें देखकर वहां आए। हालांकि इतना सब कुछ होने के बावजूद अभी हाथी को पकड़ा नही जा सका है। डीएफओ राजीव धीमान के मुताबिक हाथी को कैमरे में कैद किए जाने के बाद इस बात का लगाया जा सकेगा कि वह बीमार है या नही?
उल्लेखनीय है कि पिछले दो माह के भीतर देहरादून व आसपास के इलाकों में दो हाथियों की रहस्यमय परिस्थितियाें में मौत हो चुकी है। ऐसे में वन विभाग के अफसर बीमार हाथी को चिन्हित करने व उसके इलाज में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इससे पहले जिन दो हाथियाें की मौत हुई है, उनमें से एक की मौत की वजह बीमारी को ही बताया गया था।