फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ आज प्रदर्शन करेंगे व्यापारी

अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ आज प्रदर्शन करेंगे व्यापारी

Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ आज प्रदर्शन करेंगे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून उद्योग व्यापार मंडल और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी आज प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान और सीलिंग की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। अभियान के विरोध में व्यापारी अग्रवाल धर्मशाला से जिलाधिकारी कार्यालय तक पहले रैली निकाल आक्रोश जताएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन को सौंपेंगे।
सोमवार को तहसील चौक स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई बैठक में दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक उमेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से गठित टास्क फोर्स अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। इसी वजह से व्यापारियों को मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को व्यापारी अग्रवाल धर्मशाला में एकत्र होंगे। यहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर 28 अगस्त को दून बंद कर चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित व्यापारियों को दूसरे स्थान पर जगह उपलब्ध करानी चाहिए, तब व्यापारियों को उजाड़ना चाहिए। इस दौरान दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया, दून उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री सुनील मैसोन, सुरेंद्र प्रभाकर, परवीन जैन, राजिंदर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष डीडी अरोड़ा और अनुज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed