{"_id":"5b68a9484f1c1bab7d8b6be9","slug":"171533585736-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन पर प्रधानपति ने हस्ताक्षर किए तो बिफरे बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन पर प्रधानपति ने हस्ताक्षर किए तो बिफरे बीडीओ
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। बीडीओ कार्यालय में ग्राम प्रधान के पति को हस्ताक्षर करना भारी पड़ गया। बीडीओ ने प्रधानपति को लताड़ लगाते हुए कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इससे नाराज लक्सर के ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय में बैठक की।
लक्सर विकासखंड में 50 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों में अधिकांश ग्राम प्रधान महिलाएं हैं, लेकिन महिला प्रधानों के कामकाज उनके पति ही संभालते हैं। बताया जाता है कि शनिवार को एक प्रधानपति बीडीओ कार्यालय में गांव से संबंधित जानकारी करने पहुंचा। इस पर बीडीओ ने प्रधानपति को ग्राम प्रधान की ओर से लिखित आवेदन उनके कार्यालय में प्रस्तुत करने की बात कही, लेकिन प्रधानपति ने बीडीओ कार्यालय में ही आवेदन पत्र लिखकर उस पर अपनी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए और आवेदन बीडीओ को सौंप दिया। इस हरकत पर वीडीओ चंदन लाल राही बिफर पड़े। उन्होंने बीडीओ कार्यालय में प्रधानपति को लताड़ लगाई और तत्काल कार्यालय से बाहर जाने को कहा। प्रधान पति ने इसकी जानकारी प्रधान संगठन को दी।
सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन, लक्सर की ब्लॉक इकाई के कई पदाधिकारियों ने लक्सर खंड विकास कार्यालय में बैठक कर बीडीओ के व्यवहार की निंद की। वहीं, इस बाबत प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष साधुराम सैनी ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, लेकिन मामले का निपटारा हो गया है। उधर, बीडीओ चंदन लाल राही का कहना है कि प्रधानपति ने ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इसलिए उन्हें ग्राम प्रधान के ही हस्ताक्षर कराने को कहा गया था। प्रधानपति को कार्यालय से बाहर किए जाने की बात निराधार है।