{"_id":"5b53940f4f1c1b4a748b641c","slug":"171532204047-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनो हरेला का संदेश, हरा-भरा हो मेरा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनो हरेला का संदेश, हरा-भरा हो मेरा देश
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
धाद संस्था की ओर से शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा नगर में आयोजित हरेला कार्यक्रम में सुनो हरेला का संदेश, हरा-भरा हो मेरा देश का संदेश दिया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपकर रक्षा का संकल्प भी लिया। इस दौरान विद्यालय की 100 छात्र-छात्राओं को हरेला अंबेसडर बनाया गया और बैच लगा कर 100-100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि धाद ने 2010 में हरेला को अभियान बनाने की शुरुआत की थी, जो अब आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रदेश के लोगों के अलावा लाखों बच्चे पौधरोपण अभियान से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आसपास के स्कूलों के 400 अन्य छात्र-छात्राओं को भी हरेला अंबेसडर बनाया जाएगा। वहीं हरेला अंबेडसर बनाए गए दस अलग-अलग विद्यालयों के 100 छात्रों को जागृति फाउंडेशन की ओर से 100-100 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर लोक कला केंद्र की रीता भंडारी और विमला नेगी ने पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। जागृति फाउंडेशन के संस्थापक प्रीत कोहली ने कहा कि नशा मुक्त समाज और स्वच्छ पर्यावरण की जरूरत पर जोर दिया और इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने का आह्वान किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा नगर के प्रधानाध्यापक और धाद शैक्षिक एकांश के अध्यक्ष राजीव पांथरी ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से ही छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास भी होता है। इस क्रम में धाद की ओर से विभिन्न उपयोगी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को पौधे बांटे गए। इस अवसर पर नीलम बिष्ट, मनीषा ममगांई, रेखा चौहान, ज्योति जोशी, शहनाज, भूपेंद्र रावत, भारती, सावन, राजेश्वरी नेगी, शशि शर्मा, अजय नेगी, जयमाला धस्माना, खेमकरण क्षेत्री, लता असवाल, राजेंद्र सिंह, बिहारी लाल असवाल, बबीता भंडारी, दीप्ती मैठाणी, लता नेगी, नीलिमा थापा, सुनीता रावत, दमयंती रावत, करुणा, लीना रावत, संदीप गुलेरिया, राहुल रावत, विमलेंदु वर्मा, देविका वर्मा आदि शामिल रहे।
आप भी बनें हरेला अंबेसडर
14 वर्ष से कम आयु का कोई भी छात्र-छात्रा हरेला अंबेसडर बन सकते हैं। स्कूल, मोहल्लों और कॉलोनियों में भी हरेला अंबेसडर बनाए जा सकते हैं। अंबेसडर को एक पौधे की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसकी देखरेख के लिए धाद की ओर से 100 रुपये का पुरस्कार और बैच प्रदान किया जाएगा। एक वर्ष तक पौधे का संरक्षण करने के बाद संस्था की ओर से विशेष प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले हरेला महोत्सव के तहत शहर में कुल पांच हजार हरेला अंबेसडर बनाए जाने हैं। हरेला अंबेसडर बनने और अधिक जानकारी के लिए 9412050315, 708811795 और 9675730046 पर संपर्क कर सकते हैं।