फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीसी पठोई देहरादून के नए आरटीओ, सुधांशु गर्ग पौड़ी स् थानांतरित

डीसी पठोई देहरादून के नए आरटीओ, सुधांशु गर्ग पौड़ी स् थानांतरित

Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डीसी पठोई देहरादून के नए आरटीओ, सुधांशु गर्ग पौड़ी स्
थानांतरित
दो एआरटीओ समेत 46 अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शासन ने शुक्रवार को दो आरटीओ के दायित्वों मेें फेरबदल कर दिया है। पौड़ी गढ़वाल के आरटीओ डीसी पठोई को देहरादून व आरटीओ सुधांशु गर्ग को पौड़ी गढ़वाल स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यालय स्तर से देर शाम दो एआरटीओ समेत 46 कर्मचारियोें के तबादले कर दिए गए हैं। परिवहन मुख्यालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक एआरटीओ नंदकिशोर को ऊधमसिंह नगर से पिथौरागढ़ व पूजा नयाल को बागेश्वर से ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।
जिन अफसरों व कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं उनमें से कई मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर कई साल से जमे हुए थे। सहायक परिवहन आयुक्त एसके सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक उधमसिंह नगर में तैनात एआरटीओ नंदकिशोर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तैनात पूजा नयाल को उनकी जगह उधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा परिवहन कर अधिकारियों प्रथम श्रेणी संगीता भट्ट को देहरादून से रुद्रप्रयाग, कुलवंत सिंह को ऋषिकेश से नैनीताल, निखिलेश ओझा को रुड़की से टिहरी, ज्योति शंकर मिश्र को टिहरी से रुड़की, अजीत कुमार झा को नैनीताल से उधमसिंह नगर व पंकज श्रीवास्तव को रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों सुरेखा सपालोक को देहरादून से टिहरी व देवेंद्र सिंह रावत का बागेश्वर से देहरादून तबादला किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी एसएस नेगी को हरिद्वार से कर्णप्रयाग, जगदीश प्रसाद गैरोला को पौड़ी से कोटद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा परिवहन कर अधिकारी श्रेणी द्वितीय विमल कुमार उप्रेती को रुद्रपुर से बागेश्वर व प्रमोद चौधरी को रुद्रपुर से अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। प्रधान सहायकों गिरीशचंद को मुख्यालय से टिहरी, मुकुल अग्रवाल को उधमसिंह नगर से अल्मोड़ा, जगत वशिष्ठ को काशीपुर से पिथौरागढ़, भगवान सिंह को पिथौरागढ़ से टनकपुर, राजेंद्र बिष्ट को पौड़ी से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि वरिष्ठ सहायकों रोहित मलकानी को हल्द्वानी से रानीखेत, संजय पुंडीर को नारसन से उत्तरकाशी, संजय तिवारी को हरिद्वार से टिहरी, विनोद चमोली को पिथौरागढ़ से देहरादून, अमित लिंगवाल को पौड़ी से देहरादून, विनोद निराला को पौड़ी से हरिद्वार, भूपेंद्र रावत को नारसन से रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है। कनिष्ठ सहायकों प्रेम सिंह रावत को हल्द्वानी से पिथौरागढ़, रविंद्र कुमार आर्य को रुद्रपुर से रानीखेत, बलवंत सिंह को हल्द्वानी से अल्मोड़ा, मनोज मिश्रा को अल्मोड़ा से हल्द्वानी, अतुल नौटियाल को कर्णप्रयाग से विकासनगर भेजा गया है।

प्रवर्तन पर्यवेक्षक महिपाल सिंह को आशारोड़ी से कोटद्वार, अर्जुन सिंह को कोटद्वार से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा प्रवर्तन चालकों संजय कुमार को मुख्यालय से चकराता अयोध्या प्रसाद को पौड़ी से मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा 12 प्रवर्तन सिपाहियों के तबादले किए गए हैं जिसमें नरेश नेगी, संदीप कुमार, महताब अली, दीवान सिंह, सुनील कोटनाला, अनिल कुमार, नंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र जोशी, गिरीश कांडपाल, गोकुल सिंह, विजयपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed