फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरटीओ कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से बैरंग लौटे लोग

आरटीओ कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से बैरंग लौटे लोग

Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से बैरंग लौटे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराख्ंाड कर्मचारी, शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर मंगलवार को आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, टैक्स आदि कार्य के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि अफसरों के हस्तक्षेप पर चारधाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों के ग्रीन कार्ड बनाए गए।

उल्लेखनीय है कि आरटीओ कर्मचारियों के समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी सांतवां वेतनमान, महंगाई भत्ता आदि मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड कर्मचारी, शिक्षक ऑउटसोर्स कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सभी विभागों में कामकाज के बहिष्कार का आह्वान किया गया था। इसी के तहत आरटीओ कार्यालय के विभिन्न पटलों के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह से ही कामकाज ठप कर दिया। इसके चलते आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, टैक्स जमा कराने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। आरटीओ कार्यालय पहुंचे पंकज जैन, सचिन, रितिक कुमार, ओम प्रकाश पोखरियाल, गणेश कुमार ने बताया कि बहिष्कार के चलते पूरा दिन बर्बाद हो गया। वहीं चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनवाने पहुंचे तीर्थ यात्री भी इधर-उधर भटकते रहे। हालांकि बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर चारधाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों के ग्रीन कार्ड बनाए गए। वहीं आरटीओ सुधांशु गर्ग, एआरटीओ अरविंद कुमार पांडे ने बुधवार से विधिवत कार्य होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed