{"_id":"5af35ffa4f1c1b62098b9442","slug":"171525899258-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी लोडर ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी लोडर ने मासूम को कुचला, मौत
Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
रायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा में तेज गति से आए एक मिनी लोडर (छोटा हाथी) ने तीन साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चालक की पिटाई कर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर शाम तक परिजनों की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
जानकारी के अनुसार चूना भट्टा क्षेत्र निवासी किशन साहनी नगर निगम में चालक है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाले हैं और यहां किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनका तीन साल का बेटा राजीव घर के पास ही किराना की दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आए एक लोडर वाहन ने राजीव को कुचल दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बच्चे को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी लोडर चालक की पिटाई कर सड़क पर जाम लगा दिया।
सूचना पाकर रायपुर थाने से इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। लोगों को समझाबुझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लोडर चालक को हिरासत में लेकर लोडर को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।