{"_id":"5acd25574f1c1b683d8b4765","slug":"171523393879-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून कालसी संकर्प मार्ग पर फर्राटा भरेगी निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून कालसी संकर्प मार्ग पर फर्राटा भरेगी निगम की बसें
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
दून-कालसी मार्ग पर जल्द ही परिवहन निगम की बसें फर्राटा भरेंगी। जौनसार बावर के लोग लंबे समय से बसें चलाने की मांग कर रहे थे। अभी तक इस रूट पर निजी बस संचालकों का कब्जा है। इनकी मनमानी और नियमों के विपरीत गाड़ियों का संचालन आम है। परिवहन निगम की ओर से पांच बसों के परमिट के लिए संभागीय परिवहन विभाग में आवेदन कर दिया गया है। परमिट जारी होने के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
लोगों की मांग पर इससे पहले भी परिवहन निगम ने इस रूट पर बसें चलाने की कोशिश की। लेकिन निजी बस संचालक हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने परिवहन निगम, संभागीय परिवहन विभाग और निजी बस संचालकों की बात सुनने के बाद राज्य परिवहन प्राधिकरण को जनहित में फैसला लेने का निर्देश दिया। विगत दिनों हुई एसटीए की बैठक में उक्त रूट पर निगम की पांच बसें संचालित करने का फैसला लिया गया। एआरएम जेपी बड़थ्वाल ने बताया कि पांच बसें संचालित करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग में आवेदन कर दिया गया है। परमिट मिलते ही बसें संचालित कर दी जाएगी। वहीं, आरटीओ सुधांशु गर्ग का कहना है कि परिवहन निगम को जल्द ही बसों के परमिट जारी कर दिए जाएंगे। ताकि क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सके।