{"_id":"5a888e2b4f1c1b2a788b6532","slug":"171518898731-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन स्माइल : हरिद्वार-नैनीताल की टीम को इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन स्माइल : हरिद्वार-नैनीताल की टीम को इनाम
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रदेशभर में चल रहे एक माह के ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा के दौरान हरिद्वार और नैनीताल के टीमों के काम की सराहना की। उन्होंने दोनों टीमों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
प्रदेश में गुमशुदा बच्चों की तलाश में एक फरवरी से ऑपरेशन स्माइल चल रहा है। अब तक 173 बच्चाें को सकुशल बरामद किया गया है। 135 बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि 38 को परिजनों का पता नहीं चलने के कारण बाल गृह में दाखिल किया गया है। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने नोडल अधिकारी शाहजहां जावेद खान के साथ समस्त टीमों के 15 दिनो के कार्यों की समीक्षा की।
उत्कृष्ट कार्य करने पर हरिद्वार की नोडल अधिकारी एसपी सिटी ममता बोरा, इंस्पेक्टर अनिल जोशी और नैनीताल के नोडल अधिकारी लोकजीत सिंह, उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन को पुरस्कृत करने की बात कही। एडीजी ने बताया कि गुमशुदा बच्चाें को अपने बीच पाकर माता-पिता बेहद खुश हैं, क्याेंकि कई के परिजन तक उनके वापस लौटने की आस छोड़ चुके थे।