फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिंबायोसिस प्रवेश परीक्षा हुई ऑनलाइन, दून में भी बना केंद्र

सिंबायोसिस प्रवेश परीक्षा हुई ऑनलाइन, दून में भी बना केंद्र

Tue, 13 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सिंबायोसिस प्रवेश परीक्षा हुई ऑनलाइन, दून में भी बना केंद्र
सिंबायोसिस प्रवेश परीक्षा हुई ऑनलाइन, दून में भी बना केंद्र
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सिंबायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी में 12वीं के बाद एलएलबी के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन हो गई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर यह भी है कि पहली बार इसका परीक्षा केंद्र देहरादून में बना दिया गया है। परीक्षा का आयोजन पांच मई को देशभर में ऑनलाइन किया जाएगा।
सिंबायोसिस के पुणे, नोएडा और हैदराबाद स्थित परिसर में दाखिले के लिए सिंबायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (स्लैट) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक यह प्रवेश परीक्षा मैन्युअल होती थी। पहली बार सिंबायोसिस ने इसे ऑनलाइन कर दिया है। परीक्षा के लिए 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 85 शहरों में होगी। पहली बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन देहरादून में भी होगा। स्लैट के आवेदन का शुल्क 1500 रुपये है।
विज्ञापन

टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा के मुताबिक इस परीक्षा से बीबीए एलएलबी की 420 और बीए एलएलबी की 420 सीटों पर प्रवेश का मौका मिलेगा। इसके लिए 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैटर्न में कोई बदलाव नहीं
स्लैट के ऑनलाइन होने से इसके पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के निदेशक एसएन उपाध्याय के मुताबिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें लॉजिकल रीजनिंग के 30, लीगल रीजनिंग के 30, एनालिटिकल रीजनिंग के 30, रीडिंग कांप्रिहेंसन के 30 और जनरल नॉलेज के 30 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों के लिए एक-एक अंक मिलेगा।


महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 14 अप्रैल 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 21 अप्रैल 2018
स्लैट के आयोजन की तिथि : पांच मई 2018
स्लैट के रिजल्ट की तिथि : 14 मई 2018

लंबे समय से थी दून में केंद्र की मांग
सिंबायोसिस की विधि प्रवेश परीक्षा में हर साल उत्तराखंड से करीब 1700 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते हैं। कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि यह सभी छात्र दूसरे राज्यों में प्रवेश परीक्षा देने जाते थे। इसलिए वह लगातार सिंबायोसिस को इस संबंध में ईमेल करते आ रहे हैं कि जब सभी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं का केंद्र दून होता है तो स्लैट का क्यों नहीं। उन्होंने दून में परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed