{"_id":"5a7b63c84f1c1b86268b8e3f","slug":"171518035912-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में जल्द शुरू होगा पेमेंट बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में जल्द शुरू होगा पेमेंट बैंक
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अभी तक पूरी तरह से मैन्युअल काम करने वाला डाकघर अब डिजिटल मोड में नजर आएगा। डाक विभाग जल्द इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) सेवा शुरू करने जा रही है। उत्तराखंड में देहरादून सहित सभी जिला मुख्यालयों के डाकघरों में यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए डाकघरों में अलग से इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।
बहुत जल्द डाकघर, बैंक जैसे नजर आएंगे और आप घर बैठे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। डाकघरों से लोन छोड़कर बाकी सभी बैंकिंग सुविधाएं ले सकेंगे। इसके अलावा इस बदलाव से देशभर में भारी संख्या में नौकरी का भी मौका मिलेगा। इस बैंकिंग सर्विस का नाम पेमेंट बैंक रखा गया है। इसके तहत दूरदराज के गांवों, कस्बों और छोटे शहरों में जहां नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है, वहां मोबाइल नेट बैकिंग की सुविधा दी जाएगी। इस पेमेंट बैंक को चलाने के लिए डाक विभाग ने मोबाइल कंपनी से करार किया है। यहां पैसा जमा कराने पर 4.5 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा।
खाते में एक लाख रुपये तक की रकम जमा करा सकते हैं। इसका ब्याज, आम बैंकों की तुलना में ज्यादा होगा। देहरादून के हेड पोस्टमास्टर जेपी सेमवाल ने बताया कि लोन को छोड़कर इस आईपीपीबी से सभी बैंकिंग कार्य होंगे। इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। डाकघर का यह पेमेंट बैंक, म्यूचुअल फंड, मासिक किश्त के अलावा सभी तरह के टैक्स, प्रीमियम, बीमा राशि जमा कराने की सुविधा भी देगा। माना जा रहा है कि अप्रैल अंत तक सेवा शुरू हो जाएगी।