फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निगम चुनाव में मांगी 40 फीसदी सीटें

निगम चुनाव में मांगी 40 फीसदी सीटें

Fri, 12 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
निगम चुनाव में मांगी 40 फीसदी सीटें
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा महानगर कार्यालय में बृहस्पतिवार को भाजयुमो महानगर की कार्यसमिति आयोजित हुई। भाजयुमो पदाधिकारियों ने आगामी नगर निगम चुनाव में 40 फीसदी सीटें युवा कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित करने की मांग उठाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस मामले में पार्टी पैनल फैसला करेगा। पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाएगी। इस दौरान एनएसयूआई एमकेपी महाविद्यालय की छात्र नेता दीपाली ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं ही पार्टी की ताकत हैं। उनकी बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि कार्यकर्ताआें के बलबूते ही पार्टी नगर निगम और 2019 के चुनाव में फतह करेगी। कार्यसमिति की अध्यक्षता भाजयुमो के अध्यक्ष श्याम पंत और महामंत्री संचालन राजेश रावत ने किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, पूर्व महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी, कृष्णा राठौर, हिमांशु गोगिया, अमित राणा, अभिषेक शर्मा, लोकेश सकलानी, समीर डोभाल, रोहित गोयल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यसमिति में युवा मोर्चा ने आजीवन सहयोग निधि के लिए 3,28,556 रुपये के चेक जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed