फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उर्गम घाटी का 11 गांवों से संपर्क कटा

उर्गम घाटी का 11 गांवों से संपर्क कटा

Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
उर्गम घाटी का 11 गांवों से संपर्क कटा

विज्ञापन
जोशीमठ। भारी बारिश से उर्गम घाटी की लाइफ लाइन हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया, जिससे घाटी के करीब 16 गांवों का संपर्क टूट गया है। सड़क किनारे बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं। देर शाम तक भी पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क खोलने का कार्य शुरू नहीं किया गया था। सड़क बंद होने से उर्गम घाटी के ग्रामीणों को करीब तीन किमी की दूरी पैदल नापी।
जोशीमठ क्षेत्र में मंगलवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। बुधवार सुबह करीब चार बजे हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर पावर हाउस के समीप चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया। मार्ग बंद होने से उर्गम घाटी के ल्यारी, बडगिंडा, भर्की, डुंग्री-बरोसी, भेंटा, पल्ला जखोला, थैणा, गीरा, अरोसी, पिलखी, देवग्राम, उर्गम, बासा आदि गांवों का एक दूसरे गांवों से संपर्क टूट गया है। यह मार्ग घाटी का एकमात्र संपर्क मार्ग है। ऐसे में ग्रामीणों को करीब तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ी। वहीं हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग के रख-रखाव का जिम्मा संभाले पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि बुधवार देर शाम तक भी सड़क खोलने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जोशीमठ प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी और उर्गम के प्रधान हरीश परमार ने कहा कि सड़क बंद होने से घाटी में पर्यटकों की आवाजाही भी ठप पड़ जाएगी। एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क सुचारु करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बृहस्पतिवार तक सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


मलबा आने से देवाल-खेता मार्ग बंद
देवाल। मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार रात को देवाल-खेता मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया। इससे खेता से देवाल आने वाली एक बस और कई जीप फंसी रहीं। सड़क खुलता न देख लोग वाहन वहीं छोड़कर सुरक्षित स्थानों को चले गए। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ी। दूरस्थ गांव होने के कारण पीएमजीएसवाई की जेसीबी भी यहां नहीं पहुंच पाई। अब बृहस्पतिवार को ही मार्ग खुल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क देवाल-खेता पर बुधवार सुबह पांच बजे मेलखेत में भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। इससे मेलखेत से देवाल होते हुए कर्णप्रयाग जाने वाली बस फंस गई। वहीं कई जीप फंसी रहीं। मार्ग बंद होने से हरमल, चोटिंग, मानमती, सौरीगाड़, रामपुर, तोरती, झलिया सहित सूयालकोट घाटी जाने वाले लोगों को पैदल जाना पड़ा। सौरीगाड़ के प्रधान गोपाल सिंह दानू ने बताया कि सड़क बंद होने से लोगों को 15 से 20 किमी पैदल चलना पड़ा। वहीं पीएमजीएवाई के ईई बीएस रावत ने बताया कि मेलखेत में सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन भेज दी गई हैं। जल्द मलबा हटाकर सड़क को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed