फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यापारियों ने किया कोटधार बाजार बंद

व्यापारियों ने किया कोटधार बाजार बंद

Tue, 27 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने किया कोटधार बाजार बंद

विज्ञापन
उत्तरकाशी। क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के कोटधार में व्यापारियों ने पूरे दिन अपनी दुकानें बंद रखी। वहीं धरना स्थल पर बैठे लोगों ने सरकार को जगाने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया।

बता दें कि दशगी, हातड़, बिष्ट पट्टी विकास समिति और कोटधार व्यापार मंडल के नेतृत्व में पिछले 13 दिन से क्षेत्र के लोग आंदोलनरत होकर कोटधार बाजार में धरने पर बैठे हैं। सरकार की ओर से मांगों को लेकर अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिलता देख लोगों ने मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोटधार बाजार पूरी तरह से बंद रखा, तो धरना स्थल पर लोगों ने सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस मौके पर दशगी, हातड़, बिष्ट पट्टी विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न मांगे हैं, जिनमें कोटधार दशगी क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, दिवारीखाल ग्राम पंचायत धारकोट में स्वीकृत भूमि पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन निर्माण आदि मांगे शामिल हैं। शासन-प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन या कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते लोगों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने एक जुलाई से कोटधार बाजार में अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। पांच जुलाई तक भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो चिन्यालीसौड़ तहसील में तालाबंदी कर अनशन किया जाएगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शीशपाल बिष्ट, सचिव धनी नाथ, सह सचिव राजेंद्र सिंह रांगड़, पूर्व प्रधान टीका सिंह चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सचिव सोहन बटियाटा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed