{"_id":"5947fa0c4f1c1b913a8b4716","slug":"171497889292-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम शाखा के शिफ्टीकरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम शाखा के शिफ्टीकरण का विरोध
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पेयजल निगम की द्वितीय निर्माण शाखा को यहां से दून शिफ्ट किए जाने पर बवाल शुरू हो गया है। सामाजिक संगठनों और आंदोलनकारियों ने पौड़ी मंडल मुख्यालय से एक और दफ्तर को शिफ्ट करने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को कुछ संगठनों ने प्रदर्शन किया तो, कुछ ने जनप्रतिनिधियों के सामने अपना विरोध जताया है।
पेयजल निगम की शाखा को शिफ्ट किए जाने की सूचना मिलते ही सोमवार को बिंजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी महिला आंदोलनकारियों के साथ पेयजल निगम की द्वितीय निर्माण शाखा कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने इस दफ्तर को शिफ्ट किए जाने का विरोध करते हुए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने पौड़ी बचाओ और पौड़ी से दफ्तरों को शिफ्ट करना बंद करो नारे लगाए।
सरिता नेगी ने चेतावनी दी कि अगर इस दफ्तर को पौड़ी से शिफ्ट किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर, पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति और नागरिक कल्याण मंच पौड़ी की ओर से स्थानीय विधायक मुकेश कोली को ज्ञापन देकर पौड़ी से दफ्तरों को शिफ्ट न करने देने की मांग रखी गई। परिवर्तन कल्याण मंच के ललित मोहन कोठियाल, रघुवीर सिंह रावत, प्रवीन रावत और देवानंद नौटियाल ने कहा कि पेयजल निर्माण की शाखा के दून शिफ्ट होने से कोट, कल्जीखाल और एकेश्वर ब्लॉक की विभिन्न पेयजल पंपिंग योजनाओं का कार्य अधर में लटक जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पौड़ी से अन्य दफ्तरों को अन्यत्र शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर ने भी कर दिए आदेश
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के प्रबंध निदेेशक भजन सिंह के निर्देश पर निगम के मुख्य अभियंता (गढ़वाल) आरके जोशी ने सोमवार को दफ्तर को शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए, जिसमें द्वितीय निर्माण शाखा पौड़ी के अधिशासी अभियंता को निर्देेश दिए गए हैं कि वह आगामी 30 जून तक अपने समस्त कार्यों को अभिलेखों समेत निर्माण शाखा पौड़ी को हस्तांतरित कर दें। अगले आदेशों तक यह शाखा अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल पेयजल निगम देहरादून के प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगी।