फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैठक तक सीमित कांवड़ की तैयारियां

बैठक तक सीमित कांवड़ की तैयारियां

Sat, 17 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बैठक तक सीमित कांवड़ की तैयारियां
रुड़की।
विज्ञापन

नौ जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा का काउंट-डाउन शुरू हो चुका है। सरकार से लेकर शासन-प्रशासन तक इसकी पूरी तैयारियों के दावे कर रहे हैं। आए दिन बैठकें आयोजित की जा रही हैं, लेकिन धरातल पर कहीं यात्रा की तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं। हालत यह है कि अभी तक बजट तक आवंटित नहीं किया गया।
हरिद्वार से लेकर नारसन तक करीब 50 किलोमीटर कांवड़ पटरी पूरी तरह बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे और पटरी क्षतिग्रस्त है। ऐसे में लाखों कांवड़ियों को फजीहत झेलनी पड़ेगी। कांवड़ यात्रा के लिए बिजली, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रही हैं। यह स्थिति तब है जब कांवड़ को लेकर शासन, प्रशासन की ओर से कई दौर की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। जून के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों संग बैठक कर कांवड़ की तैयारियों के निर्देश दिए थे। उसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी की ओर से भी कई दौर की बैठकें कर चुके हैं, लेकिन धरातल पर अभी कुछ नजर नहीं आ रहा है। 50 किलोमीटर मार्ग दुरुस्त करने के लिए अभी कागजी कार्रवाई भी पूरी नहीं हो पाई है। इसके पीछे शासन से बजट नहीं मिलने को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सावन की महाशिवरात्रि 21 जुलाई को है, लेकिन इससे एक पखवाड़ा पहले दूर-दूर से कांवड़िए जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगोत्री भी जल लेने जाते हैं। इस दौरान पूरी पटरी शिवभक्तों के रंग में सराबोर हो जाती है। श्रद्धालु नंगे पांव यात्रा करते हैं। ऐसे में बदहाल पटरी से भक्तों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed