{"_id":"594015c44f1c1b2f098b45db","slug":"171497372100-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने नहीं बिकने दिए प्रवेश फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने नहीं बिकने दिए प्रवेश फार्म
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। प्रवेश फार्म शुल्क वृद्धि के विरोध में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र नेताओं ने मंगलवार को प्रवेश फार्मों की बिक्री नहीं होने दी। प्रवेश फार्म बिक्री का काउंटर बंद कराकर छात्रों ने गढ़वाल विवि प्रशासन से शुल्क वृद्धि का फैसला वापस लेने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर प्रवेश फार्मों का वितरण नहीं होने देने की चेतावनी दी।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों का कहना है कि प्रवेश फार्म का शुल्क गत वर्ष तक 50 रुपये था। इस वर्ष विवि प्रशासन ने शुल्क बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया है। शुल्क वृद्धि के विरोध में मंगलवार को एसआरटी परिसर के छात्रों ने परिसर में प्रवेश फार्मों की बिक्री बंद कराई। इस दौरान छात्रों ने गढ़वाल विवि के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संघ पदाधिकारियों का कहना है कि विवि प्रवेश फार्म शुल्क बढ़ाकर छात्रों के साथ अन्याय कर रही है, जिसको सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक फार्म फीस कम करने का आदेश नहीं आ जाता, तब तक फार्म वितरण नहीं होने दिया जाएगा। विरोध करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र रावत, विवि प्रतिनिधि धीरज कौशल, विजय रमोला, ऊषा, आदर्श भट्ट, अलंकार सुमन, विवेकराज, मुकेश, मोहित, आशीष आदि शामिल थे।