फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कंडाली से रोका रास्ता, बंद कराया ठेका

कंडाली से रोका रास्ता, बंद कराया ठेका

Tue, 13 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
कंडाली से रोका रास्ता, बंद कराया ठेका
श्रीनगर/कीर्तिनगर। शराब की बिक्री से आक्रोशित श्रीनगर की आंदोलनकारी महिलाओं ने शराब के खरीददारों का कंडाली दिखाकर रास्ता रोका। हालांकि पुलिस की चेतावनी के बाद उन्होंने दुकान से थोड़ी दूर बैठकर धरना दिया। वहीं कीर्तिनगर में आंदोलनकारियों ने शराब की दुकान बंद करा दी है।
विज्ञापन

श्रीनगर के बाद कीर्तिनगर में आंदोलनकारियों ने कीर्तिनगर मोटर मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए मानक विरुद्ध खोली गई दुकान बंद करने की मांग की। वहीं, श्रीनगर में दूसरे दिन भी महिलाओं ने कंडाली (बिच्छु घास) दिखाकर शराब खरीदने आ रहे लोगों का रास्ता। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे जिला पंचायत सदस्य चिलेड़ी राजेश्वरी जोशी, जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी, आयुश मियां, ग्राम प्रधान रानीहाट संजय रावत, बीडीसी सदस्य लखपति फोंदणी समेत अन्य लोग कीर्तिनगर में आवंटित शराब की दुकान में पहुंच गए। उन्होंने निर्धारित 12 बजे से दुकान को नहीं खुलने दिया। कहना था कि पूर्व में एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि 30 मई के बाद उक्त स्थान पर दुकान नहीं खुलेगी। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन आबकारी विभाग ने उसी स्थान पर खोल दी। कहा कि जब दुकान तक शिफ्ट नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने लोगों की आबकारी निरीक्षक से बात करानी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज लोगों ने आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलनकारियों का आरोप था कि दुकान खुले अभी एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन सेल्समैन ओवररेट पर शराब बेच रहे हैं। दुकान में सीसीटीवी कैमरा और बिलिंग मशीन नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, श्रीनगर में मंगलवार को भी महिलाएं आंदोलन पर डटी रही। महिलाओं ने वार्ता करनी पहुंची आबकारी निरीक्षक आराधना रावत की एक नहीं सुनी। रावत ने महिलाओं से अनुरोध किया कि वह बिक्री प्रभावित न करें।

दोपहर लगभग 2 बजे तक महिलाओं ने दुकान के आगे धरना दिया। बाद में कोतवाल एनएस बिष्ट ने वहां पहुंचकर आंदोलनकारियों को दुकान के आगे से हटकर दूसरे स्थान पर धरना देने को कहा, जिस पर महिलाएं दुकान से थोड़ी दूर धरने पर बैठ गईं। हालांकि शाम साढ़े चार बजे बाद महिलाएं कंडाली लेकर पुन: पहुंच गई। इस मौके पर रेशमा, प्रेमबल्लभ नैथानी, मुकेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed