फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1700 pilgrims reached Kedarnath by helicopter amidst rain and snowfall

Kedarnath: 1700 तीर्थयात्री पहुंचे हेलीकॉप्टर से धाम, यात्रियों से की गई अपील-ऑफिशियल पोर्टल से ही करें बुकिंग

Wed, 25 May 2022 06:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 May 2022 06:37 PM IST
सार

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि हर 15 दिन बाद ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोला जा रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि केवल ऑफिशियल पोर्टल से ही बुकिंग करें। किसी प्रकार भी टिकट ब्लैक करने वालों के जाल में न फंसे। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लैक मार्केटिंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
1700 pilgrims reached Kedarnath by helicopter amidst rain and snowfall
heli service - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश, बर्फबारी के बीच भले ही सड़क मार्ग से केदारनाथ यात्रा बाधित हो रही हो लेकिन हेली सेवाओं से 23 मई को एक ही दिन में 1700 तीर्थयात्रियों ने केदारधाम के दर्शन किए। यूकाड़ा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 30,883 तीर्थयात्री उत्तराखंड में संचालित हेलीसेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल नौ ऑपरेटर यात्रियों के लिए हेली सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। 23 मई को सभी ऑपरेटरों ने 305 शटल सेवाओं का संचालन किया, जबकि अभी तक कुल 5577 शटल सेवाएं संचालित की जा चुकी हैं। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। बारिश रुकने की स्थिति और मौसम साफ होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को आगे भेजा जा रहा है। विभाग के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के नियमों के तहत हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बड़ा हादसा: गंगोत्री राजमार्ग पर वाहन खाई में गिरते ही लगी आग, पश्चिम बंगाल के छह तीर्थयात्रियों की मौत


सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि हर 15 दिन बाद ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोला जा रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि केवल ऑफिशियल पोर्टल से ही बुकिंग करें। किसी प्रकार भी टिकट ब्लैक करने वालों के जाल में न फंसे। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लैक मार्केटिंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed