फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्रिशक्ति सम्मेलन में शामिल होंगे 15 हजार कार्यकर्ता

त्रिशक्ति सम्मेलन में शामिल होंगे 15 हजार कार्यकर्ता

Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
त्रिशक्ति सम्मेलन में शामिल होंगे 15 हजार कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आगामी दो फरवरी को त्रिशक्ति सम्मेलन में 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।
यह बात उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय में हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में कही। इसके अलावा उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उच्चशिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि त्रिशक्ति सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। जल्द ही मुख्यमंत्री कई अन्य योजनाओं की घोषणा करने वाले हैं। कार्यसमिति में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नरेश बंसल ने सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया। इसके अलावा आगामी 26 जनवरी को हर विधानसभा क्षेत्र में लाभार्थी सम्मेलन के आयोजन की जानकारी दी। इसके तहत सभी लाभार्थियों के घर पर कमल ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके अलावा दो मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मोदी सरकार ने हवाई चप्पल में चलने वाले आदमी को हवाई यात्रा करने का मौका दिया है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना जारी करते हुए संदेश दिया है कि किसी गरीब को मरने नहीं दिया जाएगा। भाजपा सरकार में जितनी सड़कें बनाई गई, उतना कांग्रेस 60 वर्षों में भी नहीं कर पाई है। आज 13 लाख 15 हजार लोग प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं। 24 लाख जनधन खाते खोले जा चुके हैं। सौभाग्य और उज्ज्वला योजना से लाखों लोग लाभांवित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से नगर निगम चुनाव जिताया है, उसी तरह मेहनत कर पांचों लोकसभा सीट भी जिताएंगे। जिला भाजपा देहरादून कार्यसमिति के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर और महामंत्री अरुण मित्तल व सुदेश कंडवाल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व कोटि मयचक थानों के प्रधान अशोक सोलंकी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं, राकेश गिरी, विकास नगर के पालिकाध्यक्ष विकास, बृजभूषण गैरोला, मधु चौहान, जिला उपाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, वीर सिंह चौहान, यशपाल नेगी, आशा चौहान, मंजू नेगी, नीरू देवी, दिनेश सजवाण, राज प्रधान, राजाराम, शरद रावत, विपुल मंदोली, संपूर्ण सिंह रावत, त्रिलोक सिंह रावत, विजय भट्ट, सरवन प्रधान, प्रदीप धस्माना, राजेंद्र मनवाल, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

नहीं पहुंचे अधिकतर कार्यकर्ता, डॉ. निशंक ने जताई नाराजगी
बारिश के चलते जिला कार्यसमिति की बैठक में काफी कम संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। अगर वे ही बैठकों में नहीं आएंगे तो कैसे काम चलेगा। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना चाहिए। निशंक ने कहा कि वे बीते 40 साल से पार्टी से जुड़े हैं, पार्टी मेहनत करने वालों को हमेशा आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed