फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी, धनोल्टी की हवाओं ने दून में बढ़ाई ठंडक

मसूरी, धनोल्टी की हवाओं ने दून में बढ़ाई ठंडक

Wed, 23 Jan 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
मसूरी, धनोल्टी की हवाओं ने दून में बढ़ाई ठंडक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मसूरी और धनोल्टी समेत आसपास की चोटियों पर गिरी बर्फ के बाद चली सर्द हवाओं ने राजधानी दून में ठंडक बढ़ा दी है। मंगलवार को दिन भर हुई बारिश से जहां अधिकतम तापमान में कमी आई, वहीं रात को बादल घिरे रहने से न्यूनतम तापमान पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा।
राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। मंगलवार सुबह भी ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। लगातार बारिश और मसूरी व धनोल्टी की ओर से चलने वाली सर्द हवाओं से तापमान में खासी कमी आई। अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिससे दिन में ठंडक काफी अधिक बढ़ गई। पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। दोपहर के समय करीब डेढ़ घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। विशेषकर सड़कों पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजपुर रोड, कनक चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन, रिस्पना पुल और कुछ कॉलोनियों में भी पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, कुछ देर बाद बारिश बंद होने से लोगों को राहत मिली। शाम के समय एक बार फिर तेज बारिश हुई और मौसम में ठंडक बढ़ गई। रात को भी ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहे। इससे पाला गिरना काफी कम हो गया, जिससे रात के तापमान पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा। रात को राजधानी का तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहा।
विज्ञापन

मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को भी राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि मसूरी और धनोल्टी समेत कम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed