फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब ऋषिकेश को धूम्रपान मुक्त घोषित करने की तैयारी

अब ऋषिकेश को धूम्रपान मुक्त घोषित करने की तैयारी

Tue, 15 Jan 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
अब ऋषिकेश को धूम्रपान मुक्त घोषित करने की तैयारी
अब ऋषिकेश को धूम्रपान मुक्त घोषित करने की तैयारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मसूरी के बाद अब तीर्थनगरी ऋषिकेश को धूम्रपान मुक्त घोषित करने की तैयारी है। इसके साथ ही जिले के 183 शिक्षण संस्थानों को पूरी तरह तंबाकू मुक्त किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अफसरों की संयुक्त अभियान भी चलाएगी। इसके अलावा शहर से लेकर देहात तक संचालित हुक्का बार संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल की अध्यक्षता में हुई जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की बैठक में लिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी कि मसूरी के बाद अब ऋषिकेश के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों को भी ध्रूमपान मुक्त घोषित किया जाए। बैठक में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 को कड़ाई से लागू किए जाने की सहमति बनी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ‘जागो और जगाओ, देश से तंबाकू भगाओ, तंबाकू से युवा बचेगा तो देश बचेगा’ जैसे स्लोगन का व्यापक प्रचार किया जाए। बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष 10 लाख लोगों की मौत की वजह धूम्रपान है। बताया गया कि ‘कोटपा अधिनियम’ के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना वर्जित है। विद्यालयों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों को बेचना गैरकानूनी है। इन कानूनों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बैठक में बताया कि धूम्रपान की धाराओें का उल्लंघन करने पर 1300 से अधिक व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई कर 90,000 का जुर्माना वसूला गया। जिला स्तरीय समन्वय समिति ने बैठक में तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरविंद पांडेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल, उपायुक्त राज्य कर अवनीश पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके त्यागी, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की समन्वयक अर्चना समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed