{"_id":"5c16b7a5bdec225b565deab1","slug":"161544992677-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी, गढ़वाली, अंग्रेजी शब्दकोश का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी, गढ़वाली, अंग्रेजी शब्दकोश का विमोचन
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी, गढ़वाली, अंग्रेजी शब्दकोश का विमोचन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रमाकांत बेंजवाल और बीना बेंजवाल की ओर से रचित हिंदी, गढ़वाली, अंग्रेजी शब्दकोश के लोकार्पण समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह शब्दकोश लोक के सांस्कृतिक आलोक को समेटे हुए हैं। रमाकांत बेंजवाल और बीना बेंजवाल विगत सात वर्षों से इस कोश पर कार्य कर रहे थे। पांच सौ पृष्ठों के इस कोश में हिंदी के दस हजार से अधिक शब्दों का गढ़वाली अर्थ और गढ़वाली शब्दों का रोमन रूप भी दिया गया है।
रविवार को हिंदी, गढ़वाली, अंग्रेजी शब्दकोश का विमोचन हिंदी भवन में आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर रमाकांत बेंजवाल ने कहा कि इस शब्दकोश को नई पीढ़ी के लिए तैयार किया गया है। जो पाठक देवनागरी को कम जानता हो वह भी इसे पढ़ व समझ सकता है। व्यावहारिक शब्दावली के साथ गढ़वाली सीखने वालों के लिए व्याकरण, वाक्यांश और ऐसे शब्द जिनकी हिंदी में कोई शब्दावली ही नहीं है, वैसी गढ़वाली की विशिष्ट शब्द संपदा भी इसमें अलग से दी गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जागर गायिका बसंती बिष्ट ने की। इस अवसर पर गिरीश सुंदरियाल अरविंद पुरोहित, डॉ. नंद किशोर हटवाल, मुकेश नौटियाल, सुमित्रा जुगराण, मधुरवादिनी, नीता कुकरेती, बीना कंडारी, सुरेंद्र पुंडीर, देवेश जोशी आदि उपस्थिति रहे।