{"_id":"5c0431a2bdec2241c54d10a1","slug":"161543778722-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...मैं अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने की शपथ लेता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...मैं अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने की शपथ लेता हूं
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
नवसृजित नगर पंचायत पिरान कलियर में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है। इससे पहले सभी नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और 9 सभासदों ने पद की शपथ ली। इसके बाद अध्यक्ष और सभासदों ने नगर पंचायत का पदभार ग्रहण किया।
नवनियुक्त नगर पंचायत पिरान कलियर में डिप्टी कलक्ट्रेट संगीता कन्नौजिया ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सखावत अली सहित 9 वार्डों के सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सभासदों में रुकैया, मोहसीन, नाजिम त्यागी, आसमा परवीन, शबनम जहां, गुलफाम, गुलसाद सिद्दीकी, एडवोकेट दानिश, हसरती शामिल रहीं। मुख्य अतिथि कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासद को फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सखावत अली ने कहा कि पिरान कलियर नगर पंचायत का गठन पहली बार हुआ है। सभी सभासदों और जनता को साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे।
बोर्ड की पहली बैठक में की समस्याओं पर चर्चा
पिरान कलियर। नवनियुक्त कलियर नगर पंचायत बोर्ड की पहली परिचयात्मक बैठक अध्यक्ष सखावत अली की अध्यक्षता में हज हाऊस सभागार में हुई। बैठक में विधायक फुरकान अहमद, अधिशासी अधिकारी सहित वार्ड सदस्य मौजूद रहे। ईओ शाहिद अली अंसारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड की पहली बैठक में एक-दूसरे का परिचय कराया गया। उसके बाद बैठक में शौचालय साफ-सफाई, सड़कें, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
झबरेड़ा नगर पंचायत: अध्यक्ष और सभासदों ने ली शपथ
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह को सबसे पहले एएसडीएम रुड़की रविन्द्र सिंह बिष्ट ने पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।
शपथग्रहण समारोह में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक देशराज ने कहा कि नगर के विकास में राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान विधायक और उनकी पत्नी बैजंतीमाला का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। चौधरी कुलवीर सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में 11 लोगों की एक समिति बनाकर सुझाव लें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र ने कहा कि निष्पक्ष विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
विकास के लिए वरिष्ठ लोगों की बनेगी 11 सदस्य समिति
नगर पंचायत झबरेड़ा के नए बोर्ड के अध्यक्ष व सभासदों के शपथ लेने के बाद बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें सबसे पहले सभासदों का स्वागत किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से झबरेड़ा के चहुंमुखी विकास के लिए कस्बा के वरिष्ठ नागरिकों की 11 सदस्य समिति बनाने का प्रस्ताव रखा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा की समिति नगर के 9 वार्डों की समस्याओं को चिह्नित करेगी और नगर पंचायत बोर्ड समस्याओं का समाधान बगैर भेदभाव से कराएगा। हर वार्ड सदस्य अपने वार्ड की हर तरह की समस्याओं को बोर्ड बैठक में रखेंगे और विचार करने के बाद उनका हल कराया जाएगा।
लक्सर नगर पालिका : भेदभाव भुलाकर किया जाएगा हर क्षेत्र का विकास
नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंबरीष गर्ग को एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभासदों को शपथ दिलाई। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एवं क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता ने पालिका के साथ मिलकर नगर का विकास कराए जाने का भरोसा दिया। नगर पालिका परिषद के ग्राउंड में आयोजित समारोह में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि नगर पालिका का हर संभव सहयोग किया जाएगा। कस्बे में जलभराव की समस्या दूर कराने के साथ ही क्षेत्रवासियों की लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टोपेज की मांग को पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र का विकास किया जाएगा। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि लक्सर में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है, जिससे लक्सर का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की समस्या जैसे आवास, बिजली पानी आदि का पालिका के साथ मिलकर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों में अरविंद कल्याणी, नीतू देवी, मास्टर नाथूराम शर्मा, नीता रानी, शहराज बानो, अशोक कुमार, रतेंद्र तिवारी, शाहिरा, मोहन सिंह, सचिन मित्तल, विकास खटाना शामिल रहे।
स्वस्थ लक्सर, सुंदर लक्सर के प्रति जताई प्रतिबद्धता
नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक नगर पालिका हॉल में शाम तीन बजे हुई। इस दौरान चेयरमैन अंबरीष गर्ग ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता स्वस्थ लक्सर, सुंदर लक्सर की है। कहा कि दस दिन के अंदर कस्बे की सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। बोर्ड बैठक में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि कस्बे के विकास के लिए उनके स्तर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। चेयरमैन अंबरीष गर्ग ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले उनकी प्राथमिकता स्वस्थ लक्सर, सुंदर लक्सर की है। दस दिन के अंदर सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए सफाई नायक जिम्मेदार होगा। साथ ही सफाई कर्मियों की कमी को पूरा किया जाएगा। सभासद नाथुराम शर्मा ने रेलवे के खंडहर क्वार्टर को ध्वस्त कराने की मांग की। सभासद रतेंद्र तिवारी ने बाजार से अतिक्रण हटाने की मांग की। सभासद अशोक कुमार ने पेंशन बनवाने में आने वाली समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान रेलवे अंडर ब्रिज, महिला महाविद्यालय एवं नालों के निर्माण तथा जाम की समस्या से निजात की मांग की गई। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि सभासद जो भी प्रस्ताव अध्यक्ष के माध्यम से देंगे, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।
मंगलौर नगर पालिका : अध्यक्ष संग 20 सभासदों ने ली शपथ
नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलशाद के साथ 20 सभासदों ने शपथ ली। उपजिलाधिकारी से एसएस सैनी ने उन्हें शपथ दिलाई।
नगर पालिका कार्यालय के प्रांगण में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने सबसे पहले नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष दिलशाद को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने 20 सभासदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष दिलशाद ने कहा कि क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी। नव निर्वाचित सभासद जो भी विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजेंगे। सभी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। समारोह सड़क पर मंच बनाकर किया गया।
भगवानपुर नगर पंचायत: बोर्ड की प्रथम बैठक में विकास कार्यों पर दिया गया जोर
नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद समारोह स्थल आरएनआई इंटर कॉलेज में बोर्ड की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास के कार्यों को लेकर मंथन किया गया। अगली बैठक में कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार कर इन्हें पास करने की बात कही गई।
आरएनआई इंटर कॉलेज में आयोजित बोर्ड बैठक में अध्यक्ष सहती देवी, उनके बेटे एवं भाजपा नेता सुबोध राकेश समेत सभी सभासद मौजूद रहे। बैठक में कस्बे में विकास कराने पर जोर दिया गया। सुबोध राकेश ने कहा कि विकास कार्यों में प्रदेश सरकार से भी सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान अगली बैठक जल्द आयोजित करने का निर्णय लिया।