{"_id":"5b7b26b742c792462d133ee0","slug":"161534797495-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगा कैसे चुनी जाएगी क्रिकेट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होगा कैसे चुनी जाएगी क्रिकेट टीम
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राज्य की अलग-अलग आयु वर्गों की क्रिकेट टीमों के चयन का फार्मूला क्या रहेगा, यह आज तय होगा। प्रो. रत्नाकर सेठी की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित एक होटल में राज्य क्रिकेट संचालन समिति की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
सोमवार देर शाम राजपुर रोड स्थित एक होटल में राज्य क्रिकेट संचालन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए प्रो. रत्नाकर सेठी ने समिति में बतौर सदस्य शामिल चारों क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से ट्रायल के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने सभी एसोसिएशन को ट्रायल की व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल की जानकारी और विस्तृत प्लानिंग के साथ मंगलवार सुबह बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रायल इस तरह होने चाहिए कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका मिले।
साथ ही ट्रायल में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि बलराज पासी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के हीरा सिंह बिष्ट व महिम वर्मा, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदीप सिंह व चंद्रकांत आर्य, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के संजय गुसाईं और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्य नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
खिलाड़ियों की सूची भी मांगी
प्रो. सेठी ने सभी एसोसिएशन से अपने-अपने आयु वर्ग के खिलाड़ियों की सूची तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में खेल रहे सभी खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया जाना चाहिए। हाल-फिलहाल में हुई प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की यह सूची तैयार की जा सकती है। बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को सीनियर वर्ग, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन को महिला, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को अंडर-19, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन को अंडर-16 टीम के लिए ट्रायल का जिम्मा मिला है।
--
बीसीसीआई के चयनकर्ता चुनेंगे टीम
सभी आयु वर्गों की टीमों का चयन बीसीसीआई के चयनकर्ता करेंगे। राज्य क्रिकेट संचालन समिति में शामिल एसोसिएशन को केवल ट्रायल के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे ट्रायल के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएंगे, जिसके एवज में बीसीसीआई उन्हें भुगतान करेगा।