{"_id":"5b6a0ba34f1c1b764d8b7140","slug":"161533676451-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से दून में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार और कवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से दून में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार और कवि
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से दून में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार और कवि
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मसूरी रोड स्थित यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की ओर से तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन कराया जाएगा। नौ से 11 अगस्त तक चलने वाले लिटरेचर फेस्टिवल में देश के कई साहित्यकार और कवि जुटेंगे। यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में फेस्टिवल का शुभारंभ राज्यपाल डॉ. केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य वीना सिंह ने बताया कि नौ से 11 अगस्त तक लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें देश के कई बड़ी हस्तियां नजर आएंगी। जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा का हब कहे जाने वाले देहरादून में साहित्यकारों को एक मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में देशभर से लेखक एवं कलाकारों को आमंत्रित किया है। जिसमें सद्गुरु भी शिरकत करेंगे। फेस्टिवल में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
फेस्टिवल के निदेशक अनुराग चौहान ने बताया कि इस आयोजन से लोगों को साहित्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में लीलेट्टे दुबे, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, दिव्या दत्ता, मधुर भंडारकर, सुधीर चौधरी, सोहा अली खान, शर्मीला टैगोर, पद्मश्री सोमा घोष, जसकिरण चोपड़ा, मोना वर्मा, दीपक रमोला, रोशन दलाल और एडीजी अशोक कुमार शिरकत करेंगे। चौहान ने बताया कि फेस्टिवल के अंतिम दिन कविता, गद्य और साहित्य की प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी समेत कई अन्य लेखक, कवि और साहित्यकार शामिल होंगे।