{"_id":"5b636e8a4f1c1b6e118b708b","slug":"161533243018-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ चार लाख फीस लेकर एकेडमी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे़ चार लाख फीस लेकर एकेडमी फरार
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
फीस लेकर फरार हुए एनडीए, सीडीएस कोचिंग संस्थान के खिलाफ बृहस्पतिवार को युवाओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे छात्रों ने डीएम एसए मुरूगेशन से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। इस दौरान नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वे चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान ने छात्रों से साढ़े चार लाख रुपये फीस जमा कराई थी। संस्थान में एनडीए, सीडीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी। करीब 40 छात्रों से शुल्क लेने के बाद अब कोचिंग संचालक फरार है। कोचिंग एकेडमी में न तो कोई अधिकारी है और न ही कोई शिक्षण कार्य हो रहा है। इसकी शिकायत छात्रों ने करनपुर पुलिस चौकी में भी की थी। छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कोचिंग संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अमन नेगी, निशांत शर्मा, जगमोहन जोशी, मधुमीता राणा, विवेश, मेघा सहित कई छात्र शामिल रहे।