{"_id":"5b0db84b4f1c1bf16e8b53da","slug":"161527625803-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तैयारियों पर प्रशासन का मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की तैयारियों पर प्रशासन का मंथन
Updated Wed, 30 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा की तैयारियों पर प्रशासन का मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से तीन जून को होने वाली सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात किए गए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को संघ लोक सेवा आयोग के मानक के अनुसार कार्य करते हुए परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी 51 परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षकों, सहायक पर्यवेक्षकों, निरीक्षकों, स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों को बैठने की व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शौचालय, जैमर लगाने के साथ ही समय पर परीक्षार्थियों की तलाशी, मोबाइल के लिए टोकन प्रक्रिया, पेयजल, केंद्रों पर सफाई आदि व्यवस्थाओं को समय पर कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने प्रोजेक्टर के जरिये परीक्षा के पूरे कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक, सहायक पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे।