{"_id":"5b0722b54f1c1b926e8b4781","slug":"161527194293-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल, पिटकुल के अभियंता सीखेंगे फर्स्ट एड के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल, पिटकुल के अभियंता सीखेंगे फर्स्ट एड के गुर
Updated Fri, 25 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हाईटेंशन लाइनों पर काम करते समय घायल होने कर्मचारियों को प्राथिमक उपचार देने के लिए यूपीसीएल और पिटकुल के अभियंताओं को फर्स्ट एड के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को उत्तराखंड प्रोडक्टिविटी काउंसिल की मदद से उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के ट्रेनिंग हॉल में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
पिटकुल के निदेशक संचालन संजय मित्तल ने बताया कि अक्सर कर्मचारियों की मृत्यु करंट लगने या फिर पोल पर काम करते समय गिर जाने से हो जाती है। इनमें अधिकतर कर्मचारियों की मृत्यु समय रहते प्राथमिक उपचार न मिलने की वजह से होती है। ऐसे में सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए उत्तराखंड प्रोडक्टिविटी काउंसिल की मदद से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों की टीम कर्मचारियों के घायल होने, हार्ट अटैक, करंट से झुलसने, जंगलों में लाइनों की मरम्मत करते समय सांप काटने समेत कार्य के समय अन्य प्रकार की होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी दी जाएगी और प्राथमिक उपचार के बारे में बताया जाएगा।