{"_id":"5b01dcb54f1c1bde408b6b4c","slug":"161526848693-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने अभियान चला उड़ाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने अभियान चला उड़ाया कूड़ा
Updated Mon, 21 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
नगर आयुक्त के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों ने रविवार को भी शहर का कूड़ा उठाया। देर रात तक चले अभियान में सफाई कर्मचारियों ने करीब 120 वाहनों के जरिए 400 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया। इस दौरान कई नालों की सफाई भी की गई। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कूड़ा उठान की मॉनीटरिंग की। वह अपनी रिपोर्ट सोमवार को नगर आयुक्त को सौंपेंगे।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सफाई कर्मचारियों को रविवार के दिन भी सफाई अभियान चलाने और कूड़ा उठान के निर्देश दिए थे। जिसके चलते सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों के साथ ही सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। हड़ताल के चलते गंदा हुआ शहर अब साफ-सुथरा दिखने लगा है। सफाई के कार्य में किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इसके लिए सफाई निरीक्षकों को अलग से एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहन उपलब्ध कराए गए थे। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शहर में सफाई अभियान चलाया गया है। सोमवार को सफाई की रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी जाएगी।