फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थ्रो बॉल में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने मारी बाजी

थ्रो बॉल में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने मारी बाजी

Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
थ्रो बॉल में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने मारी बाजी
थ्रो बॉल में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने मारी बाजी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। मानव भारती स्कूल में मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एमएसएसए) की ओर से आयोजित थ्रो बॉल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग बालिका वर्ग में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने बाजी मारी।
सीनियर वर्ग बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता में पहला मैच मसूरी इंटरनेशनल स्कूल और मसूरी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एमआईएस ने एमपीएस को 25-9, 25-15 से हराया। दूसरा मैच मानव भारती और ओक ग्रोव स्कूल के बीच हुआ, जिसमें मानव भारती ने ओक ग्रोव को 25-9, 25-2 से हराया। तीसरा मैच एमआईएस और ओक ग्रोव के बीच खेला गया, जिसमें एमआईएस ने ओक ग्रोव को 25-18, 25-0 से हराया। चौथा मैच एमपीएस व मानव भारती के बीच खेला गया, जिसमें मानव भारती ने एमपीएस को 25-18, 25-16 से हराया। पांचवें मैच में एमपीएस ने ओक ग्रोव को 25-4, 25-2 से हराया। फाइनल मुकाबला एमआईएस और मानव भारती को दो सेटों 25-23 व 25-23 से हराकर जीत लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एचएम बडोनी एवं शिक्षाविद नवीन त्रिपाठी ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एमआईएस की मुस्कान को दिया गया। प्रतियोगिता में एमएसएसए सचिव ललित वर्मा, मनोज पंवार, मधु, अबरार अली, अरुण, पुनीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed